प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को ग्वालियर से लड़ाने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेजा प्रस्ताव

विकास सिंह
सोमवार, 25 मार्च 2019 (11:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर ‘महारानी’ प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलें फिर तेज हो गई है।
 
सूबे में कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद एक बार फिर ग्वालियर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए एक प्रस्ताव पास कर पार्टी हाईकमान को भेजा है।
ग्वालियर कांग्रेस दफ्तर में हुई बैठक में कमलनाथ सरकार के तीन मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर, लाखन सिंह, इमरती देवी के साथ विधायक मुन्नालाल गोयल और प्रवीण पाठक भी मौजूद थे।
 
बैठक के बाद सिंधिया खेमे के माने जाने वाले मंत्री लाखन सिंह ने कहा कि ग्वालियर की जनता चाहती है कि यहां से महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया चुनाव लड़ें।
 
खास बात यह है कि स्थानीय कांग्रेस कमेटी ने प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को चुनाव लड़ाने की मांग उस वक्त की है जब कांग्रेस में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन अंतिम चरण में है।
 
ऐसे में सिंधिया समर्थक अब खुलकर सामने आ गए हैं। समर्थकों की मांग है कि महाराज यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी और महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ग्वालियर से लोकसभा चुनाव लड़ें।
 
बैठक में दिखी गुटबाजी : कांग्रेस की इस बैठक में गुटबाजी देखने को भी मिली। बैठक में टिकट के दावेदार और दो बार ग्वालियर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अशोक सिंह नहीं शामिल हुए। अशोक सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थक और सिंधिया का विरोधी माना जाता है। इसके साथ ही बैठक में दिग्विजय सिंह कई और समर्थकों को नहीं बुलाया गया।
 
तोमर के सीट बदलने से बदले समीकरण : ग्वालियर सीट से वर्तमान बीजेपी सांसद और कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सीट बदलकर मुरैना से लड़ने के बाद ग्वालियर के सियासी समीकरण बदल गए हैं। बीजेपी में अब ग्वालियर लोकसभा सीट से कई दावेदार खुलकर सामने आ गए हैं। महापौर विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया का नाम सबसे आगे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख