शिवसेना का बड़ा दावा, अगले 25 वर्ष तक कोई भी नहीं कर सकता मोदी का मुकाबला

Webdunia
गुरुवार, 23 मई 2019 (22:31 IST)
मुंबई। भाजपा नीत राजग को लोकसभा चुनाव मतगणना रुझान में प्रचंड बढ़त के बीच शिवसेना ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि कोई भी अगले 25 वर्षों तक उन्हें चुनौती नहीं दे पाएगा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इस बार की राजग की जीत 2014 से बड़ी है।
 
शिवेसना सांसद ने कहा कि जनता ने उन विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया है, जो मोदी के खिलाफ राफेल लड़ाकू विमान सौदे जैसे मुद्दों को लेकर 'भ्रम का एक वातावरण' बनाने का प्रयास कर रहे थे। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पिछले 5 वर्ष के दौरान अकसर भाजपा की आलोचना करती रही लेकिन लोकसभा चुनाव में वह साथ में मैदान में उतरी। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदीमय हो गया है।
 
राउत ने कहा कि सच्चाई स्वीकार करनी पड़ेगी कि कोई भी मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएगा। आज जनादेश ऐसा है कि अगले 25 वर्षों तक कोई भी (मोदी का) मुकाबला नहीं कर पाएगा। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा नीत राजग राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जहां कांग्रेस ने पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी।
 
उन्होंने कहा कि देश ने फिर से अगले 5 वर्ष के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। वे अगले 5 वर्षों में देश को और आगे ले जाएंगे। राउत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी दल जरूरी होते हैं, लेकिन उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि लोगों ने उन्हें क्यों खारिज कर दिया? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख