कांग्रेस में राहुल गांधी पर फैसला आज, क्या इस्तीफा दे देंगे कांग्रेस अध्यक्ष?

Webdunia
शनिवार, 25 मई 2019 (11:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा भी होगी। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या कार्यसमिति राहुल के इस्तीफे को स्वीकार करेगी? 
 
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी ही पार्टी को सही नेतृत्व दे सकते हैं।
उनका यह बयान उस वक्त आया है जब इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
 
इन अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पांडे ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व को अगर कोई सही दिशा दे सकता है तो वो राहुल गांधी हैं। उनके नेतृत्व में ही पार्टी के सभी लोग आगे संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।' 
 
उन्होंने कहा, 'राहुल जी ने अग्रिम पंक्ति में रहकर एक विपक्षी नेता की सशक्त भूमिका निभाई है। उन्होंने जो दिन-रात मेहनत की है, उसका मकसद सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करना नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को बचाना भी है।' पांडे ने आरोप लगाया कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाते हुए चुनाव को भावनात्मक मुद्दों की ओर ले गई।
 
उन्होंने कहा, 'भाजपा ने चुनाव को राष्ट्रपति प्रणाली वाला बनाया। निश्चित तौर पर परिणाम हमारी अपेक्षा के विपरीत हैं। इसका देश की राजनीति और कांग्रेस पर क्या असर होगा, इस पर चिंतन करने की जरूरत है।' 
 
इस बीच महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने भी कहा है कि राहुल के इस्तीफे की आवश्यकता नहीं है। 
 
गौरतलब है कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह 52 सीटों पर सिमट गई है। स्वयं राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव हार गए। 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

इंदौर में रविवार को सूरज के सबसे गर्म तेवर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

अगला लेख