दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को अंतरिम जमानत, किसने क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 मई 2024 (15:21 IST)
arvind kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी। लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को जमानत से आप कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। पार्टी ने केजरीवाल की जमानत को संविधान और लोकतंत्र की जीत बताया। जानिए केजरीवाल की जमानत पर किसने क्या कहा? ALSO READ: अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत, लोकसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ी राहत
 
केजरीवाल के वकील शादान फरासत ने कहा कि 20 दिन के लिए अंतरिम जमानत दी जा रही है। वे चुनावी प्रचार में क्या कहेंगे क्या नहीं इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। 2 जून तक उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है।
 
आम आदमी पार्टी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने पर हम सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करते हैं। पार्टी ने कहा कि सत्यमेव जयते। अब तानाशाही का अंत होगा।
 
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें, कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्दी ही न्याय मिलेगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इसका मौजूदा लोकसभा चुनावों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
 
केजरीवाल को 1 जून तक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि जेल या जमानत के बजाय, पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाना चाहिए। एक आरोपी जेल से सरकार कैसे चला सकता है?
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

अगला लेख