Dharma Sangrah

हरियाणा में भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह का इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 10 मार्च 2024 (13:26 IST)
Big jolt to BJP in haryana : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए।

इसके बाद वह नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे और विपक्षी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर अजय माकन, मुकुल वासनिक और दीपक बाबरिया भी खरगे के आवास पर मौजूद थे। कहा जा रहा है कि वे हिसार में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा से इस्तीफा की घोषणा की। 
बृजेंद्र सिंह के इस्तीफे को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, 'मैंने बाध्यकारी राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।’ 
 
उल्लेखनीय है कि 2019 के चुनाव में भाजपा ने हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कब्जा किया था। पार्टी राज्य में 4 से 5 सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

अगला लेख