dipawali

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 मार्च 2024 (14:02 IST)
नई दिल्ली। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं।
 
भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पौडवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें मोदी की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होकर खुशी हो रही है।
 
जानी-मानी पार्श्व गायिका भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह तथा मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।
 
 
उन्‍हें भारत सरकार की तरफ से साल 2017 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया था। इसके अलावा उन्‍हें 4 बार फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार से और एक बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

अगला लेख