Hanuman Chalisa

बुद्ध पूर्णिमा 16 मई को, साल का पहला चंद्रग्रहण, कहां, क्यों, कैसे पढ़ें हर जानकारी

Webdunia
Chandra Grahan 2022: 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण लगा था अब साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 सोमवार को लगने वाला है। इसके बाद दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को और दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को रहेगा। आओ वर्ष 2022 के पहले चंद्रग्रहण की खास बातें।
 
 
कब दिखाई देगा चंद्रग्रहण : वर्ष 2022 का चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को वैशाख पूर्णिमा के दिन दिखाई देगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी रहेगी। वैशाख पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और तप करने की विशेष परंपरा होती है।
 
ब्लड चंद्रग्रहण : इस ग्रहण चो ब्लड चंद्रग्रहण कहा जा रहा है जो कि पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण : बताया जा रहा है कि यह चंद्रग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, हिन्द महासागर में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
 
क्या समय रहेगा चंद्रग्रहण का (chandra grahan 2022 in india date and time) : भारतीय समयानुसार यह प्रात: 08:59 से प्रारंभ होकर 10:23 तक रहेगा। कहीं कहीं पर यह प्रात: 07.02 से शुरू होकर दोपहर 12.20 तक रहेगा। स्थानीय समयानुसार इसके समय में भेद रहेगा।
 
सूतककाल : भारत में इस गर्हण का सूतककाल मान्य नहीं है क्योंकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा परंतु हां दिखाई देगा वहां चंद्रग्रहण के प्रारंभ होने के 9 घंटे पूर्व सूतककाल प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ अवधि होती है, जो ग्रहण से पूर्व लगता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है।
 
क्यों होता है चंद्रग्रहण : सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है तब धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यही चंद्रग्रहण है।
 
राशि और नक्षत्र : वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशिऔर विशाखा नक्षत्र में लगेगा। 12 राशियों में से मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों पर इस ग्रहण का प्रभाव काफी सकारात्मक पड़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख