Hanuman Chalisa

Lunar eclipse 2025: चंद्र ग्रहण कहां पर नजर आएगा, कौनसी 4 राशियों को होगा इससे फायदा

WD Feature Desk
सोमवार, 10 मार्च 2025 (13:13 IST)
Chandra grahan 2025: भारतीय ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण धरत के समुद्र पर और प्राणियों के मन पर ज्यादा असर होता है। इसके चलते भूकंप और चक्रावत तूफान भी आते हैं। का वर्ष 2025 में पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को और दूसरा 7 सितंबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व लग जाता है। चंद्र ग्रहण के लगने का समय, सूतक काल और कहां यह नजर आएगा, इसी के साथ जानिए कि कौनसी 4 राशियों को होगा इस बार के ग्रहण से लाभ।ALSO READ: होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?
 
चंद्र ग्रहण कहां पर नजर आएगा
14 मार्च 2025 शुक्रवार, फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10:41 बजे से दोपहर 02:18 बजे तक रहेगा। भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए इसका प्रभाव भी नहीं माना जाएगा और न ही सूतक काल माना जाएगा। यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग यूरोप अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका, आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत सहित ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा।ALSO READ: lunar eclipse 2025: वर्ष 2025 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कहां नजर आएगा
 
1. वृषभ राशि: आपके लिए मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। आपकी सुख-सुविधाओं और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। घर परिवार के साथ समय आनंदमय गुजरेगा। नौकरी और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। कारोबारी हैं तो उच्च मुनाफा कमा सकते हैं। जीवनसाथी को बहुत खुशी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
 
2. कर्क राशि: आपके लिए मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रहने वाला है। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और पिता और पूर्वजों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे और कारोबारी हैं तो मोटा मुनाफा होने के संकेत हैं। घर परिवार पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। सेहत चंगी रहेगी।
 
3. कन्या राशि: आपके लिए चंद्र ग्रहण रिश्तों को मजबूत करने के योग पैदा करेगा। आप अचानक से रिश्तों को लेकर गंभीर हो जाएंगे और रिश्तों को अधिक महत्व देने लगोगे। विवाहित जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से मिलने का योग भी बन रहा है। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
 
4. धनु राशि: आपके लिए भी मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। आने वाले समय में आपके परिवार और सामाजिक दायरे में खुशियां बढ़ेंगी। आपके घर परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है। करियर और नौकरी में भाग्य का साथ मिलने से उन्नति होगी। कारोबारी हैं तो आपको दूसरे शहर, राज्य या देश के लोगों से लाभ मिलेगा आप धन संचय करने में कामयाब होंगे और अपने जीवनसाथी पर धन खर्च कर पाएंगे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

मंगल का महा-गोचर 2026: अपनी ही राशि मेष में लौटेंगे मंगल, 6 राशियों के लिए अपराजेय योग

गुरुवार की रात को करें ये 3 अचूक उपाय, मनोकामना होगी पूर्ण

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अप्रैल, 2026)

09 April Birthday: आपको 9 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख