Hanuman Chalisa

Sehore: कुबेरेश्वर धाम में निकली 11 किमी लंबी कावड़ यात्रा, 10 लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (10:56 IST)
Kubereshwar Dham: बुधवार को अधिक मास की अंतिम अमावस्या पर सीहोर के कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में कावड़ यात्रा आयोजित की गई। सीवन नदी (Siwan river) के घाट से यह यात्रा सुबह शुरू हुई, जो दोपहर करीब 1 बजे कुबेरेश्वर धाम पहुंची। आयोजक विठलेश सेवा समिति ने इस यात्रा में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए है। यात्रा के मद्देनजर यातायात को डायवर्ट किया गया।
 
समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सुबह पं. प्रदीप मिश्रा ने सीवन नदी घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नदी के जल से कावड़ भरने के बाद 6 घंटे लगातार पैदल चलकर सभी श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां अभिषेक और आरती का आयोजन किया गया।
 
कावड़ यात्रा में डीजे, ढोल, बग्गी और घोड़े शामिल रहे। यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। कावड़ यात्री 'हर-हर महादेव' और 'श्री शिवाय नमस्तुभ्यं' का जयघोष करते रहे। कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए 2-3 दिन पहले से ही लोग सीहोर पहुंच गए थे। करीब 11 किलोमीटर की इस यात्रा का 300 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया।
 
कावड़ यात्रा के मद्देनजर भोपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को सीहोर-आष्टा मार्ग से न भेजकर ब्यावरा-भोपाल और अन्य मार्गों से निकाला जा रहा है। शाम 6 बजे तक रूट डायवर्ट रहा।(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख