मप्र में सिंचाई योजनाओं के लिए 137 करोड़ रुपए मंजूर

Webdunia
गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (17:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष 6 जिलों की 24 लघु सिंचाई योजनाओं के लिए 137 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। इन योजनाओं के पूरा होने पर 8 हजार 979 हैक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वीकृत लघु सिंचाई योजनाओं का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजगढ़ जिले में 3 लघु सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। खोखरिया तालाब के लिए 4 करोड़ 90 लाख, करनपुरा बैराज के लिए 1 करोड़ 96 लाख और भागोरी तालाब यूनिट-1 के लिए 5 करोड़ 96 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

सीहोर जिले के संगम दूधी बैराज के लिए 2 करोड़ 70 लाख की मंजूरी दी गई है। विदिशा जिले के केशरी बैराज के लिए 11 करोड़ 72 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के पूरा होने पर 980 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी।

शाजापुर जिले में 16 लघु सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। घुनसी बैराज के लिए 12 करोड़ 89 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के पूरा होने पर 1 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी। तुगांनी वियर लघु सिंचाई योजना के लिए 7 करोड़ 15 लाख, मोहना (बान्दोर) बैराज 7 करोड़ 87 लाख, अमसियाखेड़ी-2 बैराज 4 करोड़ 4 लाख और बज्जाहेड़ा वियर के लिए 2 करोड़ 48 लाख की मंजूरी दी गई है।

जिले में पिपलिया गुजर वियर के लिए 4 करोड़ 77 लाख, दुहानी बैराज 2 करोड़ 15 लाख, रामपुरा गूजर बैराज  3 करोड़ 96 लाख, लालाखेड़ी गूजर बैराज 8 करोड़ 25 लाख, अंखेली बैराज के लिए 10 करोड़ 77 लाख और घाटवाला महाराज बैराज के लिए 4 करोड़ 76 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

जिले में टांडा वोरी बैराज के लिए 5 करोड़ 34 लाख, वाटावाड़ी तालाब 3 करोड़ 66 लाख रुपए, बिरगोद तालाब 6 करोड़ 64 लाख रुपए, भाटाहेड़ी तालाब 4 करोड़ 77 लाख और खोरियाइमा तालाब के लिए 4 करोड़ 79 लाख मंजूर किए गए हैं।

सागर जिले की ईश्वरपुरा बैराज के लिए 1 करोड़ 55 लाख की राशि मंजूर की गई है। आगर जिले में गुदरावन बैराज के लिए 6 करोड़ 70 लाख और लटुरी गर्जर तालाब के लिए 7 करोड़ 64 लाख की राशि मंजूर की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख