Hanuman Chalisa

MP: राजगढ़ में निजी बस के पुल से गिरने से 2 की मौत, 40 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 मई 2024 (16:43 IST)
bus accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) जिले में मंगलवार तड़के एक निजी बस के पुल से गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1.30 बजे पचोर शहर के पास हुई, जब 55 यात्रियों को लेकर बस पुल पार कर रही थी।
 
बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया : पचोर पुलिस थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने कहा कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वह नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 40 घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 19 को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया जबकि बाकी का शाजापुर, ब्यावरा और पचोर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों में से 1 की पहचान हरजत सिंह (28) के रूप में हुई है जबकि दूसरे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि बस इंदौर से शिवपुरी जिले के पिछोर शहर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

अगला लेख