Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, वाहन पर पलटा ट्रक, 7 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2023 (12:57 IST)
Accident in Sidhi : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार को एक ट्रक के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (SUV) पर पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग कार में सवार होकर कुंदौर गांव से वापस सिरसी गांव जा रहे थे, तभी सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास ये हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक कार पर पलट गया।
 
सीधी के पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना डोल गांव के पास सीधी-टिकरी मार्ग पर सुबह साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच हुई। ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और फिर उसी पर पलट भी गया। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।
 
सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख