Khargone bus accident: अरुण यादव बोले, क्षमता से ज्यादा यात्री भरे जाने से खरगोन में हुआ भीषण बस हादसा

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2023 (17:32 IST)
Khargone bus accident: इंदौर (मध्यप्रदेश)। खरगोन जिले में मंगलवार को हुए भीषण बस हादसे (horrific bus accident) की विस्तृत जांच की मांग करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव (Arun Yadav) ने दावा किया कि यह दुर्घटना एक निजी बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे जाने के कारण हुई। उन्होंने प्रदेश की भाजपा (BJP) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।
 
खरगोन, यादव का गृह क्षेत्र है। उन्होंने इंदौर में कहा कि बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे जाने के कारण यह वाहन असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर गया। यादव ने कहा कि बस हादसे की विस्तृत जांच होनी चाहिए और इस यात्री वाहन के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
 
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे के हर विभाग में माफिया काम करता है और ऐसा ही हाल परिवहन विभाग का भी है। यादव ने मांग की कि बस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस के पुल से सूखी नदी में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश 2023 विधानसभा चुनाव में वोट चोरी पर पर्दाफाश करेगी कांग्रेस, सोशल मीडिया पर अभियान लॉन्च

SIR पर राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा, बैठक दोपहर 2 बजे तक स्थगित

SIR पर हंगामा, लोकसभा में विपक्ष का प्रदर्शन, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

ED की चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा पर गंभीर आरोप, जमीन सौदे से 58 करोड़ अवैध कमाई का दावा

कौन हैं बिहार की बेटी पुतुल देवी, राष्ट्रपति क्यों करेंगी सम्मानित?

अगला लेख