मप्र में IRS अधिकारी मीना के घर हमला, पूर्व BJP विधायक पर लगा आरोप

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (15:56 IST)
गुना (मध्यप्रदेश)। ‍गुना जिले चांचौड़ा में आईआरएस प्रद्युम्न सिंह मीना के घर अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या दर्जनभर से ज्यादा बताई जा रही है। साथ ही भाजपा विधायक पर इस मामले में आरोप लगा है। 
 
जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने मीना के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनका सामान इधर-उधर बिखेर दिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्‍वीट कर कहा कि मीना हमारे क्षेत्र के पहले यूपीएससी द्वारा चयनित अधिकारी हैं। हमें उन पर गर्व है। कल रात उनके निवास पैंची थाना चांचौड़ा जिला गुना पर जानलेवा हमला हुआ। यह कानून व्यवस्था के लिए शर्म की बात है। 
 
दिग्विजय ने लिखा कि मैंने एसपी साहब से इसकी जांच करने के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है। प्रद्युम्न मीना ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 10-15 लोगों ने उनके घर पर हमला किया। उस समय वे और उनकी पत्नी घर पर ही थे। दोनों ने घर के अंदर छिपकर किसी तरह जान बचाई। प्रद्युम्न ने इस हमले के पीछे भाजपा की पूर्व विधायक और उनके पति पर आरोप लगाया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख