बालाघाट पुलिस ने 20 करोड़ के साइबर फ्रॉड गिरोह का किया भंडाफोड़,18 राज्यों में फैला है नेटवर्क, 300 मोबाइल 10 लाख नगद जब्त

विकास सिंह
बुधवार, 16 जून 2021 (19:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बालाघाट पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 20 करोड़ ‌की साइबर ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 300 से अधिक मोबाइल,10 लाख नगद,75 से अधिक क्रेडिट कार्ड जब्त करने के साथ 30 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज किए है। पुलिस ने गिरोह के 700 से अधिक ऑपरेटर को चिन्हित किया है।
 
इस मामले में पूरे देश मे 20 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है जिसका नेटवर्क 18 राज्यों में फैला हुआ है। बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी के मुताबिक गृह मंत्रालय के इनपुट पर मध्यप्रदेश, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस की संयुक्त में साइबर धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है,जिसमें 700 से अधिक ऑपरेटर थे। खुफिया इनपुट की जानकारी के अनुसार गिरोह देश के 18 से अधिक राज्यों में लोगों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस ने‌ साइबर ठगी नेटवर्क के 8 मुख्य संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बालाघाट से दो, झारखंड से 4 और आंध्र प्रदेश से दो आरोपी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस  ने आयकर विभाग और ईडी से भी संपर्क किया हैं।
 
बालाघाट पुलिस के इस बड़े खुलासे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि साइबर फॉड की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बालाघाट जिले में 20 करोड़ की साइबर हेराफेरी का खुलासा किया है जो 18 राज्यों में चल रहा था। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस पूरे गिरोह में 700 से 800 लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। बालाघाट की पुलिस दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर गिरोह की परत खोल रही है और इस  मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। गृहमंत्री ने लोगों से अपील की है कि किसी भी हालत में ओटीपी शेयर नहीं करें और अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हुआ हो तो वह बालाघाट पुलिस से संपर्क करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

संजय राउत ने की केंद्र सरकार से मांग, कुणाल कामरा को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए

Uttarakhand : चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी, श्रद्धालुओं से आवश्यक दवाइयां रखने को कहा

अलविदा जुमे की नमाज के दौरान भूकंप से गिरी मस्जिद, कई नमाजियों की मौत

राहुल गांधी बोले, भाजपा सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेला

UP: प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

अगला लेख