Hanuman Chalisa

खेल उन्होंने शुरू किया खत्म हम करेंगे, फिर सामने भाजपा नेता का बड़बोला बयान

विकास सिंह
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (20:26 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नटकीय सियासी घटनाक्रम के बाद अब भाजपा पूरी तरह बैकफुट पर आ रही है। भाजपा के विधायकों के कमलनाथ सरकार को समर्थन देने के बाद पार्टी की अगली रणनीति तैयार करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर पार्टी नेताओं की एक बड़ी बैठक हुई।
 
बैठक में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भपेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा समेत पार्टी के कई विधायक शामिल हुए। वहीं बैठक के बीच में बाहर निकले पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक ओर बड़बोला बयान समाने आया है।
 
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खेल उन्होंने शुरू किया है खत्म हम करेंगे। नरोत्तम का यह बयान उस समय आया है जब भाजपा के अपने खुद दो विधायक कांग्रेस के समर्थन में जाकर खड़े हो गए है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा नेताओं ने सदन में मिली सियासी हार के बाद भी सबक नहीं लिया है।
 
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा नेता बढ़ चढ़कर कमलनाथ सरकार के गिरने की भविष्यवाणी कर रहे थे ऐसे में भाजपा के दो विधायकों के कांग्रेस सरकार के साथ जाने से कहीं न कहीं अब पार्टी के सभी बड़े नेता कठघरे में खड़े हो गए हैं।
 
गोपाल भार्गव के बयान से संगठन ने बनाई दूरी – वहीं बुधवार दिन में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के उस बयान कि अगर नंबर एक और दो का आदेश मिला तो 24 घंटे में सरकार गिरा देंगे से अब पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है।
 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि गोपाल भार्गव का बयान पार्टी की लाइन नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी खुद से कांग्रेस सरकार गिराने के पक्ष में नहीं रही और न ही पार्टी कभी ऐसी कोशिश करेगी।
 
वहीं भाजपा के दो विधायकों के कमलनाथ सरकार को समर्थन देने पर राकेश सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों विधायक अब भी पार्टी के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस अब खुद ऐसा कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, दिल्ली में सुरक्षा सख्त

पटना में भारी बवाल: खान सर को गिरफ्तार करने रातभर में 5 बार पहुंची पुलिस, कोचिंग के बाहर छात्रों ने घेरा रास्ता!

अभिजीत दीपके की एंट्री से दिल्ली में हलचल: जंतर-मंतर मार्च से पहले 2000 पुलिसकर्मी तैनात

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

अगला लेख