Hanuman Chalisa

भाजपा नेता ने लाइट गोल करवाने में एक्सपर्ट के लिए निकाली वैकेंसी

Webdunia
गुरुवार, 13 जून 2019 (13:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती के लिए भले ही भाजपा कमलनाथ सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी उसी के पार्टी नेता कांग्रेस के उन आरोपों की सही ठहराते हुए दिख रहे हैं जिसमें सरकार बिजली कटौती के पीछे भाजपा की साजिश बता रही है।
 
कुछ ऐसा ही मामला दमोह जिले में सामने आया है। जहां दमोह जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर बकायदा विज्ञापन निकालकर लाइट गोल करवाने वाले लड़कों की आवश्यकता जिला भाजपा संगठन को बताई है। पोस्ट में ऐसे लोगों को दमोह के भाजपा कार्यालय से संपर्क करने की बात भी लिखी है।
 
पोस्ट में लंगर डालने में एक्सपर्ट होना विशेष अर्हता के रूप में दर्शाया गया है। हैरत की बात यह है कि पोस्ट डालने वाले नेता मनीष तिवारी बुधवार शाम दमोह में भाजपा की ओर से निकाली गई लालटेन यात्रा में भी शामिल हुए। वहीं इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा संगठन ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।
 
वहीं कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें जानबूझकर लाइट गोल करवाकर कमलनाथ सरकार को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाया गया था।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख