Hanuman Chalisa

सदन में फूट-फूटकर रोईं भाजपा महिला विधायक, मंत्री पर लगाया आरोप

Webdunia
बुधवार, 27 जून 2018 (10:34 IST)
भोपाल। सेमरिया से भाजपा विधायक नीलम मिश्रा ने मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री के दबाव में आकर पुलिस मुझे व मेरे पति अभय मिश्रा को फंसा रही है, साथ ही मेरे परिवार की जान को भी खतरा है।


खबरों के मुता‍‍बिक, भाजपा विधायक नीलम मिश्रा ने अपने पति की गिरफ्तारी पर सदन में फूट-फूटकर रोते हुए गर्भगृह में धरना दिया। भाजपा विधायक ने राज्य सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री के दबाव में आकर पुलिस मुझे व मेरे पति अभय मिश्रा को फंसा रही है। मुझे व मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

भाजपा विधायक मिश्रा के समर्थन में कांग्रेस विधायकों ने भी नारेबाजी की और वह महिला विधायक के साथ धरने पर बैठ गई। साथ ही यहां चूड़ियां भी हवा में लहराई गईं। हंगामे से दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। बाद में गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आधे घंटे के भीतर विधायक के पति की रिहाई का आश्वासन दिया, जिससे मामला शांत हुआ।
विधायक नीलम ने कहा, जब से मैंने अवैध उत्खनन का मामला उठाया है, तब से पुलिस द्वारा मेरे पति व परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। मंत्रीजी बदले की भावना से पुलिस से कार्रवाई करवा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में छह हत्याएं हुई हैं और झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। वे काफी देर तक अपनी सीट पर खड़े होकर अपनी बात उठाती रहीं, जब आसंदी से व्यवस्था नहीं मिलीं तो उन्होंने कहा कि मुझे न विधायकी करनी, न चुनाव लड़ना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख