Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल, केरल में सदस्यता अभियान में विशेष फोकस करेगी भाजपा, 2 करोड़ 20 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 14 जून 2019 (20:06 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर भाजपा अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। वर्तमान में 11 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी इस बार सदस्यता अभियान में उन राज्यों पर खासा फोकस करेगी, जहां पार्टी को अभी सफलता नहीं मिल सकी।
 
सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए गए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के 11 करोड़ सदस्य हैं। इस बार पार्टी का लक्ष्य सदस्यता में न्यूनतम 20 प्रतिशत वृद्धि करना है।
 
इस बार पार्टी ने सदस्यता अभियान में 2 करोड़ 20 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। शिवराज ने कहा कि वैसे तो सदस्यता अभियान पूरे देश में चलेगा लेकिन पार्टी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में पार्टी सदस्यता अभियान पर ज्यादा फोकस करेगी।
 
युवाओं को ज्यादा सदस्य बनाने का प्रयास : मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित यूथ पर सदस्यता अभियान के दौरान विशेष फोकस किया जाएगा और अधिक से अधिक युवा पार्टी के सदस्य बन सकें, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा इस अभियान के दौरान समाज के प्रतिष्ठित लोगों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
 
6 जुलाई से शुरू होगा सदस्यता अभियान : पार्टी पूरे देश में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस यानी 6 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी, जो 20 अगस्त तक चलेगा। शिवराज ने कहा कि पार्टी संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता प्रमुख है। सदस्यता अभियान में मिस्ड कॉल के साथ-साथ कार्यकर्ता बूथ पर जाकर नए सदस्यों के फॉर्म भी भरवाएंगे जिससे सदस्यता का सत्यापन भी निरंतर होता रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

अगला लेख