Dharma Sangrah

सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने क्रेन ऑपरेटर को जड़ा तमाचा

भोपाल ब्यूरो
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 (14:57 IST)
मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा इस कदर हावी हो चुका है कि अब शान में जरा सी गुस्ताखी होने पर सांसद जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता सरकारी कर्मचारियों को तमाचा मार रहे है। ताजा मामला सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह से जुड़ा है जहां पर उन्होने एक क्रेन ऑपरेटर को तमाचा रसीद कर दिया है।

दरअसल शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर सतना के सेमरिया में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’कार्यक्रम के दौरान जब स्थानीय सांसद गणेश सिंहं क्रेन से प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए तो क्रेन फंस गई और सांसद उसमें फंस गए। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ऊपर उठाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सांसद गणेश सिंह जब वापस नीचे आ रहे थे तभी क्रेन अचानक बीच में रुक गई और सांसद गणेश सिंह हवा में ही झूलते रहे। इस दौरान मशीन झटके के साथ हिलने लगे और उसमें बैठे सांसद को तेजी से झटका लगा।इस दौरान मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, नगर निगम अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौजूद था।

घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद सांसद गणेश सिंह का  पारा चढ़ गया और क्रेन ऑपरेटर को  उन्होंने सरेआम तमाचा जड़ दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  सोशल मीडिया पर लोग सांसद गणेश सिंह को खरी खोटी सुनाने के साथ सार्वजनिक आयोजनों में संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

टीनएज में नहीं अब छोटे छोटे बच्चों को लग रही है पोर्न की लत

LIVE: परीक्षा पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, छात्रों को देंगे सक्सेस मंत्र

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

अगला लेख