shiv chalisa

कौन हैं अमोल वाघमारे, जिनकी गोली से मारा गया रोहित आर्य, बची 17 मासूमों की जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 (14:21 IST)
Mumbai Hostage Case : मुंबई के पवई में एक थिएटर स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य को मुंबई पुलिस के अधिकारी अमोल वाघमारे ने गोली मारकर ढेर कर दिया। बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए यह कार्रवाई की गई। मुंबई पुलिस ने भी उन्हें इस पूरे ऑपरेशन का हीरो करार दिया है।
 
एंटी-टेररिस्ट सेल के अधिकारी हैं वाघमारे : सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल वाघमारे पवई थाने में पदस्थ एंटी-टेररिस्ट सेल के अधिकारी हैं। वे क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के प्रशिक्षित कमांडो रह चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ही रोहित आर्य पर गोली चलाई थी। छाती में गोली लगने के बाद रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अमोल वाघमारे ने अपनी बहादुरी और तेज निर्णय क्षमता से बच्चों की जान बचाकर लोगों की नजरों में हीरो बन गए।
 
पुलिस ने कैसे चलाया स्पेशल ऑपरेशन : पुलिस, बम निवारण दस्ते और त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने दमकल विभाग की मदद से पीछे से भवन में प्रवेश किया और रोहित से बातचीत शुरू की। पुलिस ने दो अलग-अलग रास्ते अपनाए। पहली टीम ने बाथरूम से प्रवेश करके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरी टीम ने कांच तोड़कर हॉल में घुसकर अंदर मौजूद लोगों तक पहुंच बनाई।
 
रोहित ने इस तरह बच्चों को बनाया था बंधक : रोहित आर्य ने वेब सीरीज के लिए स्टुडियो किराए पर लिया। ऑडिशन के बहाने आरए बच्चों को माता-पिता के साथ स्टुडियो लाया गया। इसके बाद वह बच्चों को पहली मंजिल पर ले गया। इसके बाद उसने बच्चों को दो समूहों में बांटकर उन्हें एक-एक करके मारने की धमकी दी।
 
2 करोड़ की वसूली के लिए किया अपहरण : रोहित आर्य को एक स्कूल के काम का सरकारी टेंडर मिला हुआ था। मीडिया खबरों के मुताबिक उसे अपने द्वारा किए गए काम के पैसे नही मिले थे। रोहित ने अपने बकाया पैसे के लिए कई बार आंदोलन भी किया था। उसका दो करोड़ रुपया बकाया था। कहा जा रहा है कि उसने इसी कारण बच्चों को बंधक बनाया था। राहुल आर्या के परिजनों का आरोप है कि उसे विभाग की तरफ से पेमेंट नहीं दिए गए थे। इसके कारण वह आंदोलन भी कर चुका था। उसे पैसे के भुगतान का आश्वासन भी मिला था लेकिन इसके बाद भी उसे भुगतान नहीं किया गया।  उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा कि वह केवल कुछ लोगों से पैसे की वसूली करना चाहता है और बच्चों को नुकसान पहुंचाने का उसका इरादा नहीं है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख