Hanuman Chalisa

भाजपा की भविष्यवाणी, कर्नाटक से चला 'मानसून' गोवा होते हुए मध्यप्रदेश आने वाला है, सरकार की कोई समय सीमा नहीं

विकास सिंह
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (14:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के भविष्य को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जहां एक ओर सरकार के पूरी तरह से मजबूत होने का दावा कर रहे हैं, वहीं विपक्ष लगातार सरकार के भविष्य पर सवाल उठा रहा है।
 
इस बीच, शुक्रवार को विधानसभा में भी सरकार के स्थायित्व को लेकर पक्ष-विपक्ष में नोंक झोंक हुई। सदन में अतिथि शिक्षकों से संबंधित विषय पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार की कोई समय सीमा नहीं कब तक चलेगी, इसका भरोसा नहीं। वहीं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कर्नाटक से उठा मानसून गोवा होते हुए मध्यप्रदेश आने वाला है।
 
नरोत्तम के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें मौसम वैज्ञानिक बता दिया। विपक्ष के इस हमले के बाद सरकार की तरफ से गृहमंत्री बाला बच्चन ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या आप तय करेंगे सरकार की समय सीमास इसके बाद सत्ता पक्ष के कई मंत्रियों ने विपक्ष पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया।
 
बसपा विधायक ने दिखाए तेवर : वहीं सदन में शून्यकाल के दौरान सरकार को समर्थन दे रही बसपा विधायक रामबाई ने चौरसिया हत्याकांड में अपने परिवार को साजिशन फंसाए जाने का आरोप लगाया। रामबाई ने कहा कि हत्याकांड में उनके परिवार के 28 लोगों को निर्दोष होने के बाद भी जेल में डाला गया।
 
बसपा विधायक ने कहा कि जब एक विधायक होने के नाते उनको ही न्याय नहीं मिल पा रहा है तो और लोगों को कैसे न्याय मिलेगा? उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। बसपा विधायक की बात का समर्थन विपक्ष और उनके साथी बसपा विधायक ने भी किया। ऐसे में जब सरकार के भविष्य पर भाजपा लगातार सवाल उठ रही है तब बसपा विधायक की नाराजगी के कई सियासी मायने तलाशे जा रहे है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख