khatu shyam baba

इंदौर में भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, महापौर गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (15:24 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और महापौर मालिनी गौड़ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
 
राजगढ़ में कलेक्टर और एसडीएम की भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारने और प्रदेश में अतिक्रमण के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के विरोध में पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर अपना विरोध जताया। 
 
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है। माफिया और अतिक्रमण के नाम पर गरीब जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है जबकि कांग्रेसियों के अतिक्रमणों की अनदेखी की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब माफिया, उत्खनन माफिया और ट्रांसपोर्ट माफिया सक्रिय हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीनों को हथियाया जा रहा है, अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा अतिक्रमण कांग्रेसियों के ही हैं, लेकिन गरीब जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

अगला लेख