Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के दतिया में बाढ़ के पानी में बह गया पुल (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (14:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के बाढ़ का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राहत और बचाव कार्य में सेना के साथ ही NDRF और SDRF की टीमें लगी हुई है।

ALSO READ: ग्वालियर-चंबल संभाग के 7 जिले बाढ़ में डूबे,दतिया में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रभावित इलाकों में पहुंचे
प्रदेश के शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिले के 1225 गांव बाढ़ के पानी से घिरे है वहीं अब तक 5950 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दतिया में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। अब तक जिले में 1100 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
 
सेना के चार कॉलम दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर और श्योपुर में बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं एनडीआरएफ की 3 टीमें ग्वालियर और दो टीम शिवपुरी में बचाव कार्य में जुटी हुई है। सात जिलों में एसडीआरएफ की 29 टीमें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं 1950 लोग अब भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
 

डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से सिंध नदी ने रौद्र रूप ले लिया। तेज पानी में दतिया और रतनगढ़ वाली माता मंदिर को जोड़ने वाला पुल बह गया। इस पुल पर मची भगदड़ में 2013 में 115 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

अगला लेख