Hanuman Chalisa

बोहरा समुदाय की सुरक्षा दीवार बुरहानी गार्ड्स

नृपेंद्र गुप्ता
शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (17:33 IST)
बोहरा समाज के कार्यक्रमों को सुचारु रूप से चलाने के लिए डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन ने बुरहानी गार्ड्स का गठन 20 साल पहले किया गया था। समाज के कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को मैनेज करने और उन्हें परेशानियों से बचाने के लिए बुरहानी गार्ड्स की स्थापना की गई थी। यह गार्ड्स जहां भी जाते हैं अपने अनुशासन और कार्य की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।
 
पुलिस का काम आसान किया, लोगों की मदद की : बुरहानी गार्ड्‍स ने इंदौर में सैफीनगर मस्जिद और उसके आसपास के इलाके में अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने व्यवस्था को इस तरह अनुशासित रूप से संभाला कि समाजजनों को भी परेशानी नहीं हुई और पुलिस का काम भी आसान कर दिया। 
 
कहां-कहां लगती है बुरहानी गार्ड्स की ड्यूटी : बुरहानी गार्ड्स बोहरा समाज के कार्यक्रम में सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बड़े कार्यक्रमों में तो उनकी ड्यूटी लगाई ही जाती है साथ ही आवश्यकता पड़ने पर समाज के अन्य कार्यक्रमों में भी उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। समाज के लोग भी उन्हें बराबर सम्मान देते हैं और उनकी बात टालते नहीं हैं। 
 
छह झोन में बांटा : इंदौर में भी व्यवस्था को बनाए रखने लिए 6 हजार बुरहानी गार्ड्स को 6 झोनों में बांटा गया है। हर झोन की व्यवस्था एक कमांडर को सौंपी गई है। बुरहानी गार्ड्स में मध्यप्रदेश के साथ ही देश-विदेश से आए बुरहानी गार्ड्स व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।   
 
बुरहानी गार्ड्स की हैरारकी : कमांडर, झोनल कमांडर, असिस्टेंट कमांडर, मेजर, सुपरिंटेंडेंट एक टीम के रूप में सुनियोजित रूप से काम करते हैं। उनका उद्देश्य व्यस्था को इस तरह संचालित करना है ताकि किसी को परेशानी नहीं हो। 
 
छत्तीसगढ़ से आए बुरहानी गार्ड्स खुजेमा ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से बुरहानी गार्ड के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी धर्मगुरु जाते हैं वहां हम खिदमत के लिए जाते हैं। हमारे धर्मगुरु जो भी बोलते हैं उससे हमें बरकत होती है। हमारे धर्मगुरु कहते हैं कि खुद का बिजनेस करो। नौकरी करने पर छु्ट्टी में दिक्कत होती है पर बिजनेस करने पर इसमें कोई परेशानी नहीं होती। 
फोटो : धर्मेंद्र सांगले

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद जिले की विरमगाम नगर पालिका में सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Weather Update : भारी बारिश और आंधी का तांडव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख