उपचुनाव में राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोधियों के बीच मुकाबला : उमा भारती

चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में राष्ट्रवाद की एंट्री

विकास सिंह
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (08:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए अब प्रचार अभियान अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। चुनाव के अंतिम दौर में दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ चुनावी कर उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे है। चुनाव मंचों से जहां नेता एक दूसरे पर हमला करने में सियासी मार्यादा ताक पर रख रहे है तो दूसरी ओर अब चुनाव के  अंतिम दौर में फिर राष्ट्रवाद का मुद्दा गर्मा गया है।
 
भाजपा की स्टार प्रचारक और पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोधियों के बीच का चुनाव है। भिंड जिले के मेहगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि 28 विधानसभाओं पर हो रहे उपचुनाव सत्य और असत्य के बीच का चुनाव है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने मध्यप्रदेश का विकास किया और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में अंधकार करने वाली और विनाश करने वाली कांग्रेस है। यह उपचुनाव सरकार बनाने का नहीं,एक मजबूत सरकार चलाने का चुनाव है। इसलिए आप सोच-समझकर उस पार्टी को वोट दें जो राष्ट्रवाद से प्रेरित हों। यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोधियों के बीच का चुनाव है।
 
मेहगांव से पार्टी प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया के समर्थन में चुनावी रैली करने पहुंची उमा भारती ने कहा कि आप अपने वोट के माध्यम से राष्ट्र विरोधी शक्तियों को करारा जवाब दें।चुनावी सभा में उमा भारती ने कहा कि मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार गरीब, किसान,असहाय,युवा,महिलाओं और बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। 15 महीने प्रदेश में रही कमलनाथ सरकार ने गरीबों से उनके हक छीने और जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने 15 वर्ष तक सेवा की और दूसरी तरफ कांग्रेस के वह लोग हैं जिन्होंने 15 महीने तक प्रदेश को लूटा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

अगला लेख