Hanuman Chalisa

अफसरों की साठगांठ से चलता था नकली दूध का गोरखधंधा

विकास सिंह
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (16:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नकली दूध बनाने के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद अब कई जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। पूरे मामले की जांच कर ही एसटीएफ का मानना है कि नकली दूध का इतना बड़ा नेटवर्क बिना स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की साठगांठ के बिना नहीं चलाया जा सकता है।
 
इसके बाद भिंड और मुरैना के खाद्य विभाग से जुडे अधिकारी भी संदेह के दायरे में आ गए हैं। एसटीएफ की अब तक की जांच में मिलावटखोरों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के बीच मिलीभगत होने की बात समाने आई है। इसके बाद ऐसे अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरु हो गई है। अब एसटीएफ आरोपियों के कॉल डिटेल और उनसे पूछताछ कर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
 
अफसरों के साठगांठ को लेकर वेबदुनिया ने जब स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट से सवाल पूछा तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर जांच में कोई भी अफसर दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।
 
एक्शन में मुख्यमंत्री कमलनाथ : प्रदेश में नकली दूध के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने और मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी के बाद अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
 
सीएम के कड़े तेवर को देखते हुए अब स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने सभी संभाग के कमिश्नरों को ऐसे मामलों में रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने खाद्य और औषधीय प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 
मंत्री ने अफसरों को जिला स्तर पर विशेष दस्ते बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। वहीं सरकार की सख्ती के बाद अब नकली दूध के मामले को लेकर प्रशासन ने तबाड़तोड़ छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख