Hanuman Chalisa

हरे-भरे पौधे लगाकर जनक दीदी ने मनाया अपना 73वां जन्‍मदिन

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (18:59 IST)
इंदौर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर जनक पलटा मगिलिगन ने अपना 16वां दि‍वसीय स्‍वच्‍छता जागरूकता कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर उनके 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्‍य में काला कुंड में करीब 100 लोगों ने 73 पेड़-पौधे लगाए।

इस दौरान रिमझिम जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, बच्चों, युवाओं, प्रार्थना संगीत गुरुकुल के संगीतकारों के भजन और प्रार्थनाओं के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जनक दीदी ने सभी मित्रों और परिवारों से अपील की, और आग्रह किया कि वे शून्य अपशिष्ट, डिस्पोजल/ प्लास्टिक-मुक्त जीवन का अभ्यास करें।

वेस्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट समीर शर्मा ने कहा कि इंदौर में हर दिन 1200 टन कचरा पैदा करते है और हम में से हर एक को जनक दीदी जैसी बि‍ना अपशि‍ष्‍ट वाली जीवनशैली जीने की कोशि‍श करना है।

वरिष्ठ समाज सेवी वीरेन्द्र गोयल ने कहा कि जनक दीदी का  जन्मदिन मनाने का यह सबसे अनूठा तरीका है।
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से इंदौर की संस्कृति को मजबूत करने के लिए अपील की। उन्‍होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अपने घरों में कोई भी फल और सब्जी लगाकर स्वस्थ रहे और प्रदूषण कम करे।

पर्यावरणविद् अरुण डीके ने भी पर्यावरण के अनुकूल जीवन के प्रति जनक दीदी की प्रतिबद्धता की सराहना की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

अन्ना आंदोलन से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक : भारतीय लोकतंत्र में बदलाव की छटपटाहट

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरेगी गाज, अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए HC में याचिका, पति समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम

शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य

Weather Update : आसमान से बरस रही आग! 49.6 डिग्री के साथ कोविलंगुलम सबसे गर्म, IMD ने जारी किया भीषण लू का रेड अलर्ट

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

अगला लेख