अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM शिवराज का नारी शक्ति को सलाम, ड्यूटी पर महिला स्टॉफ तैनात

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा के साथ हर ड्यूटी पर महिला स्टॉफ तैनात

विकास सिंह
सोमवार, 8 मार्च 2021 (12:47 IST)
भोपाल। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक अलग अंदाज में नारी शक्ति को सलाम किया है। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा के साथ उनकी गाड़ी चलाने और हर ड्यूटी की कमान महिलाओं ने संभाल रखी है। आज मुख्यमंत्री के निजी स्टॉफ के अधिकारी के साथ वाहन चालान,सुरक्षा, प्रशासन और प्रचार कार्य में भी महिला स्टाफ तैनात है।
 
महिला दिवस पर सिर्फ महिला पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों को मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए दायित्व दिया गया है। जो महिला अधिकारी और उपनिरीक्षक आज दायित्व निभा रही हैं उनमें डीएसपी बिट्टू शर्मा, उपनिरीक्षक भावना शर्मा,टीआई योगिता सातनकर, रेनु मुराब,उपनिरीक्षक निशा अहिरवार,कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा ,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह शामिल हैं।
इसके साथ मुख्यमंत्रीकी गाड़ी आरआई इरशाद चला रही है। इसके साथ महिला कांस्टेबल सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री,बेबी चौरसिया,गीता दांगी और नगीना मालवीय ड्यूटी कर रही हैं। अन्य महिला पुलिस निरीक्षक में आकांक्षा शर्मा, अर्चना तिवारी पीएसओ मुख्यमंत्री के साथ दिन भर ड्यूटी पर रहेंगी। वर्षा सिंह, अर्शिया  सिद्दीकी,कल्पना गुर्जर और योगिता जैन एसआई भी ड्यूटी पर हैं। आर्म्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर को जिम्मेदारी दी गई है। 
ALSO READ: सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM शिवराज ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू
मुख्यमंत्री के सुबह सफाई कर्मचारियों के साथ भ्रमण के समय एडीएम माया अवस्थी साथ रही। इसके साथ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उपसचिव वंदना मेहरा आज ओएसडी के पद का निर्वहन कर रही हैं। जबकि जनसंपर्क अधिकारी सुनीता दुबे और बबीता मिश्रा महिला दिवस के कार्यक्रमों के लिए प्रचार कवरेज की ड्यूटी कर रही हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख