Hanuman Chalisa

महू में कांग्रेस की विशाल रैली आज, खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी होंगे शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 27 जनवरी 2025 (11:28 IST)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए बयान के विरोध में कांग्रेस आज महू में विशाल रैली निकाल रही है। “जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली” में सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस ने कहा है कि इस रैली का उद्देश्य संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और कृतज्ञता व्यक्त करना है। रैली के माध्यम से कांग्रेस ये संदेश देना चाहती है कि वो संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पार्टी ने इसे “संविधान बचाओ” आंदोलन का हिस्सा बताते हुए जनता से लोकतंत्र और समानता की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।

गृह मंत्री डॉ. अंबेडकर का मजाक उड़ाते हैं :   इस रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस लंबे समय तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में जीतू पटवारी पिछले दिनों लगातार अलग अलग स्थानों का दौरा करते रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि संविधान को बचाना और तिरंगे का सम्मान बढ़ाना के लिए इस रैली का आयोजन हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री संसद में डॉ. अंबेडकर का मजाक उड़ाते हैं। यह भारत के संविधान के प्रति आरएसएस के मनुवादी रवैये को दर्शाता है। 1949 से ही आरएसएस ने संविधान का विरोध किया हैं क्यों की संविधान मनुवादी आदर्शों के विपरीत हैं। इस मानसिकता के खिलाफ और संविधान की रक्षा के लिए इस रैली का आयोजन हो रहा है।

कई बड़े नेता होंगे शामिल : महू में आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई नेता संबोधित करेंगे। रैली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आह्वान किया कि बीजेपी ने पहले गांधीजी का अपमान किया और अब अंबेडकर जी का अपमान कर रही है। हम इस रैली के माध्यम से बाबा साहब के अपमान का प्रतिकार कर रहे हैं। हम संविधान की रक्षा के लिए आप सबको इस रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।
 
इस रैली के माध्यम से कांग्रेस ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय का मुद्दा उठाने की बात कही है। रैली से पहले राहुल गांधी ने कहा कि "यह डॉ. अंबेडकर और संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम हर कदम पर लोकतंत्र और समानता के लिए लड़ेंगे।" प्रियंका गांधी ने कहा "यह रैली विभाजनकारी राजनीति से देश को बचाने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।" 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख