पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहें, कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का विवादित बयान

विकास सिंह
सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (12:08 IST)
भोपाल। गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेताओं के अपने उपर दिए विवादित बयान को चुनावी हथियार की तरह इस्तेमाल कर भाजपा की प्रचंड जीत की इबारत लिख दी। तो वहीं गुजरात में करारी हार के बाद भी कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी पर रोक लगने का नाम नहीं ले रही है।

ताजा विवाद मध्यप्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान को लेकर है। कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने पन्ना के पवई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हत्या की नसीहत दे डाली। हलांकि राजा पटेरिया ने कहा संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या के तत्पर रहो और हत्या का मतलब चुनावी हार से है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने कहा कि "यह मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों को, आदिवासियों को और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हत्या का मतलब हारने का काम"।

वहीं राजा पटेरिया के बयान पर अब मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम छिड़ गया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पन्ना एसपी को दिए है। गृहमंत्री ने कहा कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं इटली की कांग्रेस और इटली की मानसिकता मुसोलिन वाली रहती है।

वहीं प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। क्या हाल ही में मध्य प्रदेश से निकली राहुल गांधी की ‘भारत तोड़ो यात्रा’ में इस साजिश की तैयारी हुई? इसकी जांच होनी चाहिये।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा पटेरिया के बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। कांग्रेस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है इसलिए कांग्रेस के नेता मोदी की हत्या की बात कर रहे है। कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर की जा रही और कानून अपना काम करेगा।

वहीं बयान पर विवाद मचने के बाद राजा पटेरिया की अब सफाई भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। बयान पर सफाई के लिए एक वीडियो जारी करते हुए राजा पटेरिया ने कहा कि वीडियो में मोदी की हत्या की जो बात है वग गलत तरीके से प्रदर्शित की जा रही है। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख