Ground Report : महंगाई के विरोध में कांग्रेस के बंद का भोपाल में दिखा असर, दोपहर तक बंद रहीं दुकानें

आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

विकास सिंह
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (13:19 IST)
भोपाल। पेट्रोल,डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस के मध्यप्रदेश बंद का राजधानी भोपाल में खासा असर दिखाई देने को मिल रहा है। राजधानी के प्रमुख बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद दिखाई दिए। राजधानी के न्यू मार्केट, दस नंबर, बिट्टन मार्केट और शाहपुरा इलाके में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। 
 
‘वेबदुनिया’ की टीम ने राजधानी के प्रमुख बाजारों का जायजा लिया तो अधिकांश जगह दुकानें बंद दिखाई दी। राजधानी भोपाल में बंद को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सड़क पर उतरे। दिग्विजय सिंह पुराने भोपाल के जिंसी इलाके में दुकानें बंद कराते हुए दिखाई दिए। 
 
एक ओर कांग्रेस ने आज जिस पेट्रोल,डीजल के  दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में बंद किया उसके दाम आज फिर बढ़ गया। राजधानी भोपाल में पेट्रोल सेंचुरी से एक कदम दूर 99 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं प्रदेश के अनूपपुर,बालाघाट और मंडला में सादा पेट्रोल 100 रुपए के पार बिक रहा है। 
 
पेट्रोल और डीजल के दाम एक साल में 20 रुपए प्रति लीटर बढ़ने से आम आदमी के जेब पर सीधा असर पड़ा है। डीजल के अपने ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंचने के बाद मालभाड़ा बढ़ने के चलते आम आदमी की रोजमर्रा की जरुरतों के सामान के दामों में तेजी से बढोत्तरी हो रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख