Hanuman Chalisa

जश्न-ए-आजादी पर कोरोना का साया, भोपाल में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण,जिलों में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं

निजी समारोह में 5 की अनुमति नहीं

विकास सिंह
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (19:03 IST)
भोपाल। कोरोनावायरस का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर भी दिखाई देगा। भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश देंगे।

कोरोना के चलते इस बार कार्यक्रम सीमित होगा और सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने के लिए सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण करेंगे। कैबिनेट के सभी मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 
कोरोना के चलते इस पर स्वतंत्रता दिवस जिलों में कोई भी सार्वजनिक समारोह नहीं होगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोनाकाल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन का कार्यक्रम केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार होगा। कोरोना के चलते जब सभी तरह के धार्मिक,सामाजिक  और राजनीतिक आयोजन पर प्रतिबंध है, तो 15 अगस्त पर बड़े-बड़े जलसे जिलों में नहीं होंगे। 
 
कोरोना संक्रमण के चलते राज्य, जिला, उपखंड, नगर पालिका निगम, पंचायत स्तर और घर में झंडावंदन के कार्यक्रम में  सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19  की गाइड लाइन का पालन करना होगा । निजी तौर पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख