Hanuman Chalisa

Ground Report: शाजापुर के गांवों में अब सुधर रहे हैं Corona हालात

वृजेन्द्रसिंह झाला
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के हालात अब धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। पिछले दिनों टाइफाइड, बुखार, खांसी आदि के मरीज बड़ी संख्‍या में देखने को मिलने थे। जिले में ऑक्सीजन और बेड की समस्या देखने को मिली थी, जिसके चलते मरीजों को अन्य शहरों में भी रैफर करना पड़ा। कस्बों के साथ गांवों में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैं।
 
मक्सी के जितेन्द्र गुर्जर ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। हालात में काफी सुधार हुआ है। वे स्वयं संक्रमित हुए थे। हालांकि उन्हें हलके लक्षण थे और 8-10 दिन सोनकच्छ के अस्पताल में उपचार भी कराया था।
 
गुर्जर ने कहा कि शाजापुर जिले के लालूपुरा, झोंकर, पलसावद सोन, सिरोलिया, कपालिया, सामगीबोर्डी, खोखरिया, हनोती आदि गांवों में टाइफाइड, पीलिया, निमोनिया के काफी मामले आए थे। सरकार की तरफ से जो मदद मिलनी चाहिए थी, नहीं मिली। ज्यादातर ग्रामीण झोला छाप डॉक्टरों के भरोसे रहे। वे कहते हैं कि विधायक हुकुम सिंह कराड़ा की सक्रियता से लोगों को काफी फायदा मिले। उन्होंने लोगों को ऑक्सीजन से लेकर बेड उपलब्ध करवाने में काफी सहयोग किया।
 
पेशे से फोटोग्राफर रुल्की गांव के सुनील यादव ने बताया कि गांव में कोरोना के 4-5 केस आए, जो कि रिकवर भी हो चुके हैं। इसके साथ ही टाइफाइड और निमोनिया के केस लगभग हर घर में देखने में आए। हालांकि अब लोग बेरछा जाकर कोरोना की जांच की करवा रहे हैं। रिपोर्ट 2-4 दिन में आती है। पिछले दिनों 15-16 बुजुर्गों की मौत भी हुई थी। अभी स्थितियां नियंत्रण में हैं। 
जिले के ही बेरछा में आयुष क्लीनिक चलाने वाले डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि संदिग्ध लोगों की बेरछा हेल्थ सेंटर में ही जांच की जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर हम भी लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। 
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि जब पिछले दिनों जब बुखार और टाइफाइड मामले बढ़े तो उन्होंने अपना क्लीनिक 5-6 दिन के ‍‍लिए बंद कर दिया था ताकि लोग संपर्क में न आए और संक्रमण की चेन टूट सके। जरूरत पड़ने पर मरीजों को जिला अस्पताल शाजापुर भी रैफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरछा के लिए कोविड सेंटर की भी मांग की गई थी, लेकिन फिलहाल मांग पूरी नहीं हो पाई। 
उल्लेखनीय है कि जिले में 5 हजार 992 मरीज सामने आए हैं और इनमें से 5 हजार 174 ठीक भी हो चुके हैं। जिले में अभी 768 एक्टिव केस हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 50 के लगभग है। हालांकि अपुष्ट जानकारी के मुताबिक इसे 100-150 के आसपास बताया जा रहा है। अस्पताल में सिर्फ गंभीर मरीजों को भर्ती किया, जबकि कोविड केयर सेंटर में उन संक्रमितों को प्राथमिकता दी गई जिनके घर में आइसोलेट होने की व्यवस्था नहीं थी। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक जिले में युवाओं में संक्रमण ज्यादा देखने को मिला। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख