एमपी में Corona का कहर,मुरैना में एक साथ 10 केस आए सामने, 4 डॉक्टर भी संक्रमित

विकास सिंह
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (20:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से सुरसा की तरह अपना मुंह फैलाते ही जा रहा है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 130 का आंकड़ा पार कर गई है। शुक्रवार को मुरैना में एक साथ 10 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। इन 10 लोगों में 4 डॉक्टर भी को‍रोना पाजिटिव निकले, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
 
इसे पहले गुरुवार को ही मुरैना एक ही परिवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव पाया गया शख्स पिछले दिनों दुबई से लौटा था। वहीं उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव  पाई गई थी। आज 10 लोगों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या अचानक से बढ़कर 12 पर पहुंच गई है। 

IAS अफसर भी कोरोना पॉजिटिव - वहीं राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के IAS अफसर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार को दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा है। बताया जा रहा कि IAS अफसर का जो दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया था वह भी पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया  है। शुक्रवार को कई अधिकारियों के खुद से क्वारंटाइन में जाने की भी खबरें सामने आई। अब राजधानी भोपाल में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी 9 तक पहुंच  गई है। 
 
छिंदवाड़ा में भी कोरोना पॉजिटिव – वहीं छिंदवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इंदौर में वाणिज्यकर विभाग में पदस्थ एक शख्स जो लॉकडाउन के एलान के पहले छिंदवाड़ा गया था उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर लोगों की पहचान कर रहा है। 
 
प्रदेश में टोटल लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि कोरोना का संक्रमण और न फैले, इसके बाद भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पूरे प्रदेश में मेडिकल टीमें, स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय प्रशासन मुस्तैदी से दिनरात इस जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्‍य स्‍वागत

राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

अगला लेख