Hanuman Chalisa

पनौती पर पलटवार, भाजपा नेता ने राहुल को बताया मंदबुद्धि

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2023 (14:38 IST)
Rahul Gandhi news : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 'पीएम का मतलब पनौती मोदी' वाली टिप्पणी पर मध्य प्रदेश में वाकयुद्ध छिड़ गया। भाजपा ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए उन्हें मंदबुद्धि करार दिया है।
 
मंगलवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली में, राहुल गांधी ने कहा था, 'पीएम मतलब, पनौती मोदी।' भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद स्टेडियम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में घरेलू टीम दुर्भाग्यवश निर्णायक मैच हार गई थी।
 
बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ऐसा बयान देकर अपनी 'मंदबुद्धि' का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांधी ने 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल कर देश की 130 करोड़ जनता का अपमान किया है।
 
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज अपना अस्तित्व खो रही है और इसका एक बड़ा कारण राहुल गांधी और उनकी शब्दावली है। दूसरी ओर, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने उनकी टिप्पणी पर गांधी का बचाव किया।
<

दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को लेकर राहुल गांधी ने जिस शब्द का प्रयोग किया है वह उनकी "मंदबुद्धि" को दर्शाता है।

कांग्रेस आज अपना अस्तित्व खो रही है इसका एक बड़ा कारण राहुल गांधी और उनकी शब्दावली है। pic.twitter.com/gazVqm32u8

— VD Sharma (@vdsharmabjp) November 21, 2023 >
एक्स पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा कि 'पनौती' शब्द का नकारात्मक अर्थ है। उन्होंने कहा कि 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसलिए इसे नकारात्मक शब्द कहा जाता है। जब कोई काम अधूरा रह जाता है तो उस व्यक्ति को 'पनौती' कहा जाता है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 - नई लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख