Hanuman Chalisa

खौफनाक, पुलिसकर्मियों ने बरपाया कहर, बेल्ट और डंडों से पीटा, निर्वस्त्र कर लगाया करंट

Webdunia
गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (12:37 IST)
इंदौर। पुलिसकर्मियों ने चोरी की शंका में गिरफ्तार एक युवक की थाने में इस कदर पिटाई की कि सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिसकर्मियों ने उसे उल्टा लेटाकर उसके तलवों पर डंडे मारे। उसके पैरों के नाखून उखाड़ दिए गए। यहां तक कि उसे निर्वस्त्र कर उसे करंट भी लगाया।
 
इतना ही नहीं उसकी वृद्ध मां को भी हिरासत में लेकर युवक के सामने पीटना शुरू कर दिया। युवक इन अत्याचारों को सहन नहीं कर सका। देर शाम युवक की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। यह आरोप एक महिला ने एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र से मिलकर पुलिस पर लगाया।
 
महिला टीआई सस्पैंड : वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला टीआई समेत सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर ज्यूडिशियल जांच बैठा दी है।
 
क्या है पूरा मामला : एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र के मुताबिक तीन दिन पूर्व अरिहंत नगर निवासी कन्फेशनरी कारोबारी प्रहलाद जोशी के यहां चोरी हुई थी। पुलिस इस संबंध में संजू से पूछताछ कर रही थी। घटना गांधीनगर थाने पर मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। इंदरसिंह व तीन पुलिसकर्मी 22 वर्षीय संजू पिता हिंदूसिंह निवासी इंजलाय नैनोद मल्टी के पास गांधीनगर को मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद अफसर पहुंचे और कहा कि संजू की थाने में पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद संजू के परिजन थाने पहुंच गए और टीआई नीता देअरवाल व 4 पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया। 
 
मेरे भाई व मां को हाथ-पैर बांध पीटा : मेरा भाई मिस्त्री है। मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिसकर्मी राजेश, शिव, सुनील रघुवंशी, इंदरसिंह राठौर व महिला सिपाही मान ने संजू को पकड़ लिया और कहा तूने चोरी की है। उसे थाने में दिनभर पीटते रहे। उन्होंने मां नंदीबाई (60) को भी चांटे मारे और बंद कर दिया। शाम को तीन-चार पुलिसवाले मेरे घर आए और बोले संजू ने चोरी कबूल कर ली है। चोरी के जेवरात तेरे घर छुपाए हैं। मैंने कहा, मेरे पास जेवर नहीं हैं। मेरे पास यह पायल है। उसका बिल भी है। पुलिस वाले मुझे भी थाने ले गए। वे मां और भाई को हाथ-पैर बांधकर पीट रहे थे। कुछ देर बाद संजू को निकाला और थाने की गाड़ी में लेकर अस्पताल भागे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख