Hanuman Chalisa

एप्लाइड फोरेंसिक रिसर्च साइंसेज द्वारा प्रो. गौरव रावल सम्मानित

Webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (14:44 IST)
इंदौर। एप्लाइड फॉरेंसिक रिसर्च साइंसेज (AFRS) इंदौर द्वारा प्रोफेसर गौरव रावल को राष्ट्रीय स्तर पर साइबर जागरूकता के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए 'बेस्ट परफॉर्मर इन अवेयरनेस ऑफ एज्युकेशन सोसायटी' अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
 
प्रो. गौरव रावल अपने 200 से ज्यादा साइबर सुरक्षा सत्र, सेमिनार व वेबिनर के मधायम से विभिन्न साइबर अपराधों के अपने सूक्ष्म ज्ञान व अनुभव के साथ छात्रों, पुलिस ट्रेनीस और जूनियर्स के लिए रोल मॉडल बन गए हैं।
 
उन्होंने अपने बेजोड़ कौशल के साथ नई तकनीकों को विकसित करने में असाधारण दृढ़ता दिखाई है। उनके इसी निरंतर समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य शिक्षकों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। 
 
साइबर हमलों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी : सम्मान सत्र के दौरान प्रो. गौरव रावल ने साइबर अपराध की लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए और कहा कि हम साइबर हमलों के दायरे में हैं। पिछले वर्ष में साइबर घुसपैठ और हमलों में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। अब केवल साइबर सुरक्षा व जागरूकता ही हमारे साइबर स्पेस की संवेदनशील व्यक्तिगत और व्यावसायिक जानकारी को हमले, क्षति, दुरुपयोग और आर्थिक जासूसी से बचा सकती है।
 
उन्होंने कहा कि साइबरस्पेस में अंतर्निहित कमजोरियां हैं, जिन्हें हटाया नहीं जा सकता। जैसे इंटरनेट के असंख्य प्रवेश बिंदु हैं और कंप्यूटर नेटवर्क रक्षा तकनीकें, रणनीति और प्रथाएं महत्वपूर्ण संचालन (मिशन) के बजाय व्यक्तिगत सिस्टम और नेटवर्क की रक्षा करती हैं। विजय पांचाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था सदस्य युक्ता गुगलोत, चंचल कामले एवं पूजा एक्का आदि भी मौजूद थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख