महंगी पड़ी कमलनाथ पर विवादित टिप्पणी, हेडमास्टर निलंबित

Webdunia
भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को राज्य के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ पर विवादित टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। टिप्पणी के बाद जिला कलेक्टर ने उन्हें निलंबित कर दिया गया। 
 
राज्य द्वारा संचालित कनिष्ठ बुनियादी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर मुकेश तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने मुख्‍यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। 
 
तिवारी ने वीडियो में कहा है कि शिवराजसिंह चौहान हमारा है और मुख्यमंत्री कमलनाथ डकैत है। हेडमास्टर के भाषण का यह वीडियो वायरल होने के बाद कांगेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर छवि भारद्वाज से मुलाकात कर हेडमास्टर के निलंबन की मांग की थी। 
 
कलेक्टर के आदेश में लिखा गया है कि प्रथम दृष्ट्या वीडियो की जांच करने पर पाया गया है कि अध्यापक ने मध्यप्रदेश नागरिक सेवा (आचरण) के नियमों का उल्लंघन किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख