Dharma Sangrah

जबलपुर के भक्त ने महाकाल को चढ़ाए सबसे महंगे आम, जानिए क्या हैं दाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 जून 2024 (13:06 IST)
Mahakal and most expensive mango : जबलपुर के एक भक्त ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को दुनिया का सबसे महंगा आम चढ़ाया। इस आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए किलो बताई जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि जबलपुर निवासी संकल्प परिहार ने भगवान महाकाल को 2 आम अर्पित किए। इनमें से 1 आम जापान की मियाजाकी प्रजाति का है तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया की R2E2 प्रजाति का। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो है। इसका वजन 700 से 800 ग्राम का है। वहीं R2E2 प्रजाति के 1 आम की कीमत 18000 रुपए है।
 
महाकाल के भक्त संकल्प के फॉर्म हाउस में आम के डेढ़ हजार पेड़ है। बाबा महाकाल की कृपा से 10 एकड़ में शुरू किए गए इस फॉर्म हाउस का नाम महाकाल हाईब्रिड फॉर्म ही रखा है। वे हर वर्ष महाकाल मंदिर आकर भगवान को आम अर्पित करते हैं।
 
क्या है मियाजाकी आम की खासियत : मियाजाकी आम में अन्य आमों की तुलना में शुगर कंटेट 15 फीसदी ज्यादा होता है। इसके अलावा इसमें, एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। इस वजह से ये आम उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है जिनकी आंख की रोशनी कम होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख