Festival Posters

BJP में बचपन से हिंसा और नफरत का रास्ता सिखाया जाता है : दिग्विजय सिंह

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2020 (22:22 IST)
इंदौर। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आग वाले बयान पर सियासत गर्मा गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा में बचपन से ही हिंसा और नफरत का रास्ता सिखाया जाता है। ये लोग उसी की राजनीति करते हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कैलाश हताश और निराश हो चुके हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिसने कानून तोड़ा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

वीर सावरकर और गोडसे के संबंध में दिग्विजय ने कहा कि किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए। जिसने ऐसा लिखा है उससे पूछा जाए।

एनआरसी के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और कार्यकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनआरसी पर अलग-अलग बात कह रहे हैं। हम केवल यह जानना चाहते हैं कि मोदी सरकार का एनआरसी पर क्या रुख है। वही इसे लाना चाह रही है या नहीं।

सिंह ने कहा कि भू-माफियाओं को लेकर सरकार द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है, वह स्वागत योग्य है। जिन्होंने भी यह कानून तोड़ा उन पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख