भाजपा की जीत पर कांग्रेस विधायक को दिग्विजय ने मुंह काला करने से रोका, लगाया काला टीका

विकास सिंह
गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (17:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार और भाजपा की प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को राजधानी भोपाल में हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक फूल सिंह बरैया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ अपना मुंह काला करने के लिए राजभवन जाने की कोशिश की। कांग्रेस विधायक को पुलिस ने राजभवन से पहले रोशनपुरा चौराहे पर रोक लिया। पुलिस के रोके जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस विधायक बरैया को मुंह काला करने से रोक लिया और अपने हाथों से काला टीका लगाया।

गौरतलब है कि दतिया के भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक चुने गए फूल सिंह बरैया ने चुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा की कारारी हार का एलान करते हुए कहा था कि अगर भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतेगी तो वह भोपाल में राजभवन के सामने मुंह काला करेंगे। वहीं विधानसभा  चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज कांग्रेस विधायक अपना वादा पूरा करने के लिए  राजभवन कूच किया था।

वहीं आज कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी राजभवन की और कूच किया। पुलिस ने राजभवन से  पहले रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों को रोका लिया। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कांग्रेस की हार के लिए  ईवीएम को जिम्मेदार ठराहाते हुए ईवीएम बने पोस्टर पर काली स्योही पोती।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख