Hanuman Chalisa

जन्म से ही नहीं था यौनांग, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर आंत से बनाया

Webdunia
रविवार, 2 जून 2019 (10:28 IST)
इंदौर। डॉक्टरों ने यहां एक सरकारी अस्पताल में जटिल सर्जरी के जरिए 14 वर्षीय लड़की का कृत्रिम यौनांग तैयार किया है। दुर्लभ जन्मजात विकृति के कारण लड़की के शरीर में यह अंग ही नहीं था।
 
शासकीय महाराजा यशवंतराव होलकर चिकित्सालय (एमवायएच) के शिशु शल्य चिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर अशोक लड्ढा ने शनिवार को बताया कि करीब 10 डॉक्टरों की टीम ने 7 दिन पहले विशेष सर्जरी के जरिए किशोरी का कृत्रिम यौनांग तैयार किया। इस सर्जरी में लगभग 5 घंटे लगे। मेडिकल शब्दावली में इस सर्जरी को 'वजाइनोप्लास्टी' कहा जाता है।
 
लड्ढा ने बताया कि सर्जरी के दौरान सबसे पहले लड़की के पेट से आंत का एक हिस्सा काटा गया। इसकी मदद से उसका कृत्रिम यौनांग तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद किशोरी की हालत पर लगातार 7 दिन तक निगाह रखी गई। इसके बाद उसे एमवायएच से शनिवार को छुट्टी दी गई।
 
लड्ढा ने बताया कि शरीर में यौनांग नहीं होने से किशोरी भारी मानसिक दबाव से गुजर रही थी। वर्ष 2005 में जन्मी लड़की के शरीर में उसकी पैदाइश से यौनांग के अलावा मलद्वार भी नहीं था। उसकी 1 साल की उम्र तक एमवायएच में 3 सिलसिलेवार सर्जरी की गई जिनके जरिए उसका कृत्रिम मलद्वार बनाया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

10 लाख के बजट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बेहतरीन कारें, पेट्रोल और CNG के टॉप ऑप्शंस

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी केवट ने भरा पर्चा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जीत के लिए संकल्पित हैं हम

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, TMC में बड़ी टूट, 20 सांसद NDA में होंगे शामिल!

अगला लेख