Hanuman Chalisa

दिल्ली मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में लगी आग, कुछ समय के लिए स्टेशन बंद

Webdunia
रविवार, 2 जून 2019 (10:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के एक व्यस्त स्टेशन के बाहर शनिवार को एक कार में आग लगने से उसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस घटना के बारे में रात 8 बजकर 20 मिनट पर ट्वीट किया। डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, क्योंकि स्टेशन परिसर के बाहर एक कार में लगी आग के बाद धुआं उठ रहा था।
 
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन विभाग को शाम 7 बजकर 48 मिनट पर एक कॉल मिली थी जिसके बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर भेजा गया तथा आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में मॉडल टाउन स्टेशन को खोल दिया गया। येलो लाइन समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख