Hanuman Chalisa

आज होगा डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका

विकास सिंह
सोमवार, 25 दिसंबर 2023 (00:18 IST)
मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। राजभवन में दोपहर 3.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की सूची पर अंतिम मोहर लगाई।

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते है कि डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में सांसद से विधायक बने पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को शामिल करने को लेकर आलाकमान की हरी झंडी मिल गई है। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते ही कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को साधने की कवायद नजर आ सकती है।

ऐसे में मोहन यादव कैबिनेट में नए औऱ पुराने चेहरों के बीच सामंजस्य देखने को मिल सकता है। हाईकमान डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में सभी क्षेत्रों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर वोटर्स को साधने की कोशिश में है।

कैबिनेट में रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, रमेश मेंदोला, दिव्यराज सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह, एंदल सिंह कंसाना, अमरीश शर्मा, नारायण सिंह कुशवाह, धमेंद्र लोधी, हरीशंकर खटीक, संजय पाठक, संपतिया उइके, अरुण भीमावद, आशीष शर्मा, निर्मला भूरिया, अशोक रोहणी, शैलेंद्र जैन, करण सिंह वर्मा और चेतन कश्यप को शामिल किया जा सकता है।

इसके साथ पिछली सरकार में मंत्री रहे तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र प्रताप सिंह, इंदर सिंह परमार, हरदीप सिंह डंग को फिर से मौका मिल सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख