Hanuman Chalisa

आज मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, 18 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, ये नाम आ रहे सामने

विकास सिंह
सोमवार, 25 दिसंबर 2023 (13:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार में 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की सूची को लेकर आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजभवन पहुंचे और राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर उन्हें सूची भेजी। आज दोपहर 3.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया जा रहा है कि डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में 18 केंद्रीय मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और चार राज्यमंत्री बनाए जा सकते है। बताया जा रहा है कि जो नेता मंत्री बन सकते हैं, उन्हें फोन किया गया है। 

कैबिनेट के संभावित चेहरे-भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, कृष्णा गौर, विश्वास सांरग, राकेश शुक्ला, बृजेंद्र प्रताप सिंह, इंदर सिंह परमार, एंदल सिंह कंसाना,हरीशंकर खटीक,संजय पाठक, संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, शैलेंद्र जैन, चेतन कश्यप, अर्चना चिटनिस, हेमंत खंडेलवाल,प्रतिमा बागरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

दिल्ली से लगी अंतिम मोहर- मध्यप्रदेश कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों पर अंतिम मोहर दिल्ली से लगी। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों की सूची लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले और इस मुलाकात के बाद भी  कैबिनेट विस्तार की तारीख तय होगी

इन विधायकों को फोन आया : बताया जा रहा है कि जो नेता मंत्री बन सकते हैं, उन्हें फोन किया गया है। जिन नेताओं को फोन किया गया उनके नामों की सूची इस प्रकार है।
  1. कैलाश विजयवर्गीय
  2. प्रहलाद सिंह पटेल
  3. राकेश सिंह 
  4. राव उदय प्रताप सिंह 
  5. विश्वास सारंग
  6. तुलसी सिलावट
  7. राकेश शुक्ला 
  8.  प्रदुमन तोमर
  9.  कृष्णा गौर
  10.  एंदल सिंह कंसाना 
  11. संपतिया उईके
  12. राधा सिंह
  13. नागर सिंह चौहान
  14. प्रतिमा बागरी
  15. शरद कौल
  16. नरेंद्र शिवाजी पटेल
  17. अर्चना चिटनिस
  18. नारायण सिंह पंवार
  19. विजय शाह। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख