khatu shyam baba

बिजली कंपनी का इंजीनियर 15 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (15:27 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बुधवार को एक सरकारी बिजली कंपनी के कनिष्ठ अभियंता को बिजली से जुड़े मामले को निपटाने के लिए एक व्यक्ति से 15 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा गया।

ALSO READ: महिला TI को महंगी पड़ी रिश्वत, रिटायरमेंट से 1 माह पहले गिरफ्तार
 
मध्यप्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, जबलपुर (ईओडब्ल्यू) के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि जगदीश सिंह राजपूत नामक व्यक्ति ने 24 अप्रैल को शिकायत की कि आरोपी अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने उसके खेत से बिजली के तारों को जब्त करने से संबंधित मामले को निपटाने के लिए कथित तौर पर 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है।

ALSO READ: CGST सुप्रिटेंडेंट को CBI ने 2 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार
 
उन्होंने कहा कि आरोपी वीरेंद्र सिंह चौहान नरसिंहपुर के कराकबेल में मध्यप्रदेश पूर्व जोन पॉवर वितरण कंपनी में कनिष्ठ अभियंता (जूनियर इंजीनियर) के पद पर तैनात था। अधिकारी ने बताया कि चौहान को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा गया और आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी दावे पर भारत का पलटवार, कहा- रूसी तेल खरीदने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं

TRP की रेस पर लगा 'ब्रेक': सरकार का न्यूज़ चैनलों को लेकर बड़ा फैसला, 4 हफ्ते तक रेटिंग पर रोक

कब्र में ले जाएंगे सरेंडर का सपना! ट्रंप की मांग पर भड़का ईरान, राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी

अमेरिका ईरान जंग में क्या पाकिस्तान भी होगा शामिल, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से क्या बोले आसिम मुनीर?

यूपी के विकास व सुधार के लिए गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए : CM योगी

अगला लेख