Hanuman Chalisa

बांध को बचाने की जंग, आधी रात से पानी की निकासी शुरू, सेना अलर्ट

Webdunia
रविवार, 14 अगस्त 2022 (08:54 IST)
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में कारम नदी पर बने बांध में पिछले 3 दिन से हो रहे पानी के रिसाव से 40 हजार लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। राहत और बचाव के लिए सेना, NDRF, SDRF को तैनात किया गया है। आसपास के गांव खाली कराए गए हैं। इस बीच देर रात बांध की बगल में बनाई गई चैनल से पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। इससे बांध के टूटने का खतरा कम हुआ है।
 
303 करोड़ की लागत से कोठड़ा भारुड़पुरा में बने इस बांध के फूटने की आशंका है। यहां करीब 4 जगह से रिसाव हो रहा है। बांध में हो रहे रिसाव की वजह से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। धार जिले के 12 और खरगोन जिले के 6 गांव खाली कराए गए हैं। धार-धामनोद समेत कई मार्गों पर आवाजाही बंद कर दी गई है।
 
मुख्‍यमंत्री शिवराज खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी रिसाव और रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज से बात कर चुके हैं।  
 
इस बीच बांध को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बांध निर्माण में भ्रष्चार के आरोप लगाए गए हैं।
 
इस बीच सीएम शिवराज ने धार कलेक्टर से कहा कि जीवन में कभी कभी ऐसे अवसर आते हैं जब हमें सारी कठिनाइयों से लड़ना होता है। हमें अपनी बुद्धिमता का उपयोगी कर सबकी रक्षा करना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

अगला लेख