Hanuman Chalisa

कांग्रेस विधायक ने पेट पर मुक्का मारा, नगर निगम कर्मचारी की शिकायत, पीसी शर्मा पर FIR दर्ज

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2022 (09:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज विधायक पीसी शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक नगर निगम कर्मचारी ने पीसी शर्मा पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में इस कर्मचारी ने कांग्रेस विधायक पर अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक के खिलाफ हबीबगंज थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
 
शनिवार को नगर निगम के एक कर्मचारी सलीम मंसूरी ने अपनी शिकायत थाने में दी थी और बताया था कि बीते शनिवार को नगर निगम ने जेपी अस्पताल के गेट नंबर 1 पर अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद जब वो गेट नंबर 2 पर पहुंचे थे तब कांग्रेस विधायक अपने साथियों के साथ वहां आए थे। आरोप है कि पीसी शर्मा ने निगम कर्मचारियों को काम करने से रोका।
 
सलीम ने आरोप लगाया कि पीसी शर्मा ने उनके पेट पर मुक्का मारा एवं उनके साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके साथी रईस के साथ भी विधायक और उसके साथियों ने मारपीट, गाली-गलौज की और ट्रक के चक्के की हवा निकाल दी। जिसके बाद अब इस मामले में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के केस दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख