Hanuman Chalisa

बाढ़ में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी एनडीआरएफ, बचाई 16 लोगों की जिंदगी

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (08:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की तहसील कालापीपल के गांव खोकरकलां में भारी बारिश के चलते और तालाब फूटने के चलते अचानक आई बाढ़ के चलते पूरा गांव लगभग 6 से 7 फुट पानी में डूब गया।
 
गांव के लोगों ने घरों की छतों और ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। लोगों को सुरक्षित रेस्कयू करने के लिए जिला प्रशासन ने भोपाल स्थित एनडीआरएफ टीम को राहत बचाव कार्य के लिए तत्काल बुलाया।
 
प्रशासन की सूचना पर भोपाल से एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम असीम उपाध्याय, डिप्टी कमांडेंट के नेतृत्व में कालापीपल में घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों व रेस्क्यू बोट्स के सहारे राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर 8 पुरुष, 2 महिलाएं और 6 बच्चों सहित कुल 16 लोगों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
बाढ़ में फंसे लोगों के लिए आशा की किरण बन के पहुंची एनडीआरएफ की टीम के कमांडर असीम उपाध्याय ने बताया कि तेज़ बारिश के चलते कुछ समय बाद स्थिति और भी ख़राब हो सकती थी, लेकिन जिला प्रशासन ने बिना समय गंवाए सूचना दी जिसके चलते एनडीआरएफ टीम ने समय पर पहुंचकर सभी 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के चलते शाजापुर, उज्जैन सहित करीब दर्जन भर जिलों में नदियां उफान पर हैं जिससे कई इलाके पानी से भी घिर गए हैं और लोग सुरक्षित स्थान के ओर पलायन कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU में भर्ती दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, रिश्तों और प्यार की पेश की मिसाल

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

अगला लेख